Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

12वीं आर्ट्स के बाद कहाँ पढ़ें? MP के सरकारी कॉलेज से लेकर ऑनलाइन डिग्री तक पूरी जानकारी एक जगह पाये

Published on Mar 18, 2026 · 3 min read · 7 views
12वीं आर्ट्स के बाद कहाँ पढ़ें? MP के सरकारी कॉलेज से लेकर ऑनलाइन डिग्री तक पूरी जानकारी एक जगह पाये

12वीं आर्ट्स के बाद कहाँ पढ़ें? MP के सरकारी कॉलेज से लेकर ऑनलाइन डिग्री तक पूरी जानकारी एक जगह पाये

अगर आपने MP Board से 12वीं आर्ट्स की परीक्षा दे दी है, तो अब सबसे ज़रूरी काम है कि यह तय करना कि आगे पढ़ाई कहाँ और कैसे करें।

बहुत से छात्र सोचते हैं कि सिर्फ पास के कॉलेज में BA ही एक रास्ता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आपके सामने MP के बेहतरीन सरकारी कॉलेज हैं, देश के बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं, और चाहें तो घर बैठे दुनिया की बड़ी विश्वविद्यालयों से ऑनलाइन डिग्री का मौका भी है।

इस लेख में हम आपको तीन स्तरों पर सभी विकल्प बताएंगे: MP के कॉलेज, राष्ट्रीय कॉलेज, और ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम (Online Degree Programs)

भाग 1: MP के Top 5 सरकारी कॉलेज, जहाँ आर्ट्स के छात्र BA और अन्य कोर्स कर सकते हैं

MP के सरकारी कॉलेजों में दाखिला 12वीं के अंकों की merit के आधार पर होता है। कोई एंट्रेंस एक्साम (Entrance exam) नहीं देना पड़ता। MP Higher Education Portal (epravesh.mponline.gov.in) पर जाकर ओनलाइन फॉर्म भरना होता है।

1. गवर्नमेंट हमीदिया आर्ट्स & कॉमर्स कॉलेज, भोपाल

1946 में बना MP का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित आर्ट्स कॉलेज। यह बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है।

एंट्रेंस एक्साम (Entrance exam): कोई एंट्रेंस एक्साम नहीं है। सिर्फ 12वीं की merit से दाखिला होता है।

कोर्स: BA (हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, चित्रकला एवं पेंटिंग, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र), B.Com, BCA, BBA और BA के बाद MA भी कई विषयों में हैं।

2. गवर्नमेंट महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, इंदोर

1963 में बना इंदोर का प्रमुख महिला सरकारी कॉलेज है। यह कॉलेज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड है।

एंट्रेंस एक्साम: इसमें कोई एंट्रेंस एक्साम नहीं होता है।

कोर्स: BA (हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, चित्रकला एवं पेंटिंग, संगीत, नृत्य), B.Com, BBA, B.Lib मे संगीत और नृत्य जैसे विशेष कोर्स यहाँ उपलब्ध हैं।

ध्यान दें: यह केवल लड़कियों के लिए है।

3. गवर्नमेंट महाकोशल आर्ट्स & कॉमर्स कॉलेज, जबलपुर

यह 1836 में स्थापित हुआ MP का सबसे पुराना कॉलेज है। यह कॉलेज रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड है।

एंट्रेंस एक्साम: इसमें कोई एंट्रेंस एक्साम नहीं होता है।

कोर्स: BA (हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, संस्कृत), B.Com, BBA — और MA, M.Com जैसे विशेष कोर्स यहाँ उपलब्ध हैं।

4. गवर्नमेंट आर्ट्स & कॉमर्स कॉलेज, सागर

यह कॉलेज डीआर्‌. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड है। यह बुंदेलखंड क्षेत्र के छात्रों के लिए पहली पसंद है।

एंट्रेंस एक्साम: इसमें कोई एंट्रेंस एक्साम नहीं होता है।

कोर्स: BA (हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल), B.Com, B.Sc — और MA (हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान) जैसे विशेष कोर्स यहाँ उपलब्ध हैं।

5. गवर्नमेंट महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स पी.जी. आटोनोमस कॉलेज, भोपाल

1956 में बना MP का प्रतिष्ठित आर्ट्स कॉलेज है। यह बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है।

एंट्रेंस एक्साम: इसमें कोई एंट्रेंस एक्साम नहीं होता है।

कोर्स: BA, B.Com, B.Sc, BBA, MA, M.Com, M.Sc — कुल 34 कोर्स हैं। आर्ट्स में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान सब उपलब्ध हैं।

ध्यान दें: यह केवल लड़कियों के लिए है।

भाग 2: देश के टॉप 5 राष्ट्रीय स्तर के कॉलेज — जहाँ आर्ट्स के छात्र CUET से दाखिला ले सकते हैं

अगर आप देश के बड़े और प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहते हैं, तो CUET (Common University Entrance Test) देना होगा। यह NTA (National Testing Agency) आयोजित करती है। परीक्षा हिंदी माध्यम में भी दी जा सकती है।

1. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)

देश का सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। मिरांडा हाउस, लेडी श्री राम, हिंदू कॉलेज, किरोड़ीमल जैसे 90+ कालेज इसके अंतर्गत आते हैं।

एंट्रेंस एक्साम: CUET।

कोर्स: BA (Programme), BA (Hons.) में हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार हैं।

2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी (BHU)

Asia का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय है। हिंदी भाषी राज्यों के छात्रों के लिए बहुत लोकप्रिय है।

एंट्रेंस एक्साम: CUET।

कोर्स: BA (Hons.) में हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार हैं।

3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली

केंद्र सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालय।

एंट्रेंस एक्साम: CUET।

कोर्स: BA (Hons.) में हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता — मीडिया क्षेत्र के लिए यह बहुत अच्छा विकल्प है।

4. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली (JNU)

Social Sciences और Humanities के लिए देश का सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। NIRF ranking में हमेशा Top 3 में है।

एंट्रेंस एक्साम: CUET।

कोर्स: BA (Hons.) कुछ विशेष विषयों में, और 4-5 वर्षीय Integrated Programmes in सामाजिक विज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, भाषाएँ — हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू, जर्मन, फ़्रेंच, रूसी, चीनी सहित।

5. हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH)

यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। Research और higher studies के लिए बेहतरीन माहौल है।

एंट्रेंस एक्साम: CUET।

कोर्स: BA (Hons.) में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेज़ी, हिंदी, तेलुगु, तुलनात्मक साहित्य, दर्शनशास्त्र।

CUET की तैयारी के लिए: 12वीं के विषयों (इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र) की NCERT books पढ़ें, जेनरल एप्टीट्यूड सेक्शन की प्रैक्टिस करें, और PYQ सोल्व solve करें।

भाग 3: ओनलाइन डिग्री प्रोग्राम्स (Online Degree Programs) घर बैठे दुनिया की बड़ी विश्वविद्यालयों से पढ़ें

अब ज़माना बदल चुका है। दुनिया की बड़ी विश्वविद्यालयों — जैसे ऑक्सफ़ोर्ड, हार्वर्ड, IIT, IIM: अपने ऑनलाइन कोर्स दे रही हैं। कुछ तो पूरी डिग्री भी ऑनलाइन देती हैं। अगर आप किसी कारण से रेगुलर कॉलेज नहीं जा सकते, या साथ में कुछ एक्सट्रा सीखना चाहते हैं — तो ऑनलाइन डिग्री एक बहुत अच्छा रास्ता है।

1. IGNOU (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) — सबसे भरोसेमंद ओनलाइन/डिस्टेंस डिग्री

यह भारत सरकार की यूनिवर्सिटी है और दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है। इसकी डिग्री पूरी तरह मान्य है: सरकारी नौकरी, MA, B.Ed — सब जगह काम आती है।

एंट्रेंस एक्साम: कोई एंट्रेंस एक्साम नहीं — सिर्फ 12वीं पास होना ज़रूरी है।

कोर्स:
• BA — हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत
• BA (टूरिज्म स्टडीज)
• BA (जर्नलिज्म & मास कम्यूनिकेशन)
• Bachelor of Social Work (BSW)
• सर्टिफिकेट & डिप्लोमा कोर्सेस —उर्दू, फ्रेंच, ह्यूमन राइटों, डिजास्टर मैनेजमेंट, ऍन्‌जीओ मैनेजमेंट

खासियत: पढ़ाई घर से होती है — ओनलाइन स्टडी मैटीरियल, वीडियो लेक्चर्स और एक्साम सेंटर्स पास में होते हैं। काम करते हुए या तैयारी करते हुए साथ में डिग्री मिल जाती है। Website: ignou.ac.in

2. Coursera & edX — दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज के कोर्सेस

Coursera और edX ऐसे प्लेटफॉर्म्स हैं जहाँ हार्वर्ड, याले, ओक्सफोर्ड, MIT, IIT जैसी यूनिवर्सिटीज अपने कोर्सेस ओनलाइन देती हैं। कुछ courses बिल्कुल मुफ्त हैं, कुछ में certificate के लिए पैसे लगते हैं।

एंट्रेंस एक्साम: कोई नहीं — बस internet और smartphone चाहिए।

आर्ट्स के छात्रों के लिए Courses:
• The Modern World (Duke(ड्यूक) University: Coursera) :- इतिहास
• The Science of Well-Being (Yale(याले) University :- Coursera) :- मनोविज्ञान
• Introduction to Philosophy (University of Edinburgh :- Coursera)
• Writing in English (edX) :- English Communication
• Introduction to Public Policy (University of Glasgow :- Coursera)
• Journalism Foundation (Reuters :- Coursera)

खासियत: ये सर्टिफिकेट रिज्यूम में बहुत अच्छे लगते हैं। गवर्नमेंट जॉब इंटरव्यूज या कॉलेज इंटरव्यूज में यह दिखाने पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। Websites: coursera.org और edx.org

3. UGC Approved ओनलाइन डिग्री प्रोग्राम्स

UGC (University Grants Commission) ने कुछ विश्वविद्यालयों को ओनलाइन डिग्री देने की अनुमति दी है। इनकी डिग्री बिल्कुल रेगुलर कैंपस डिग्री जितनी मान्य है (सरकारी नौकरी और आगे की पढ़ाई दोनों में)।

एंट्रेंस एक्साम: हर यूनिवर्सिटी का अलग, लेकिन अधिकतर में 12वीं पास होने पर सीधे दाखिला होता है।

कुछ प्रमुख विश्वविद्यालय जो ओनलाइन डिग्री देती हैं:

एमिटी यूनिवर्सिटी ओनलाइन — BA (Psychology, Journalism & Mass Communication, English)। Website: amityonline.com

LPU ओनलाइन (Lovely Professional University) — BA (Hons.) in English, Journalism & Mass Communication। Website: lpuonline.in

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ओनलाइन — BA (Hons.) कई विषयों में। Website: online.cuchd.in

NMIMS Global Access (NGA-SCE) — BA में मीडिया और संचार। Website: ngasce.edu.in

फीस: इन विश्वविद्यालय में ओनलाइन डिग्री की फीस ₹20,000 से ₹60,000 प्रति वर्ष के बीच होती है — रेगुलर कैंपस से काफी कम।

ध्यान दें: ओनलाइन डिग्री लेने से पहले UGC की वेबसाइट (ugc.gov.in) पर जाकर कन्फर्म करें कि वह यूनिवर्सिटी अप्रूव्ड लिस्ट(approved list) में है या नहीं।

कौन सा रास्ता चुनें? — तीन सवाल खुद से पूछें

1. क्या मैं घर के पास रहकर पढ़ना चाहता/चाहती हूँ? → MP का सरकारी कॉलेज चुनें — सस्ता, भरोसेमंद, घर के पास।

2. क्या मैं बड़े शहर में जाकर देश के बेहतरीन कॉलेज में पढ़ना चाहता/चाहती हूँ? → CUET दें और DU, BHU, Jamia, JNU या UoH में दाखिला लें।

3. क्या मैं घर से ही पढ़ाई करना चाहता/चाहती हूँ :- काम या तैयारी के साथ? → IGNOU की distance Degree लें, या Coursera/edX पर courses करें, या किसी UGC-अनुमोदित यूनिवर्सिटी से ओनलाइन डिग्री लें।

कोई भी रास्ता गलत नहीं है। जो आपकी स्थिति और सपने से मेल खाए — वही सही रास्ता है।


FAQs

Tags: M.P. Board 12th Arts exam DU UoH Yale University Duke University

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.